मुंबई से उत्तर प्रदेश तक राजनीतिक विस्तार, महास्वराज पार्टी ने तेज़ की चुनावी रणनीति

मुंबई महानगरपालिका चुनावों में मज़बूत दावेदारी पेश करने के बाद अब महास्वराज पार्टी ने अपने राजनीतिक विस्तार को नई गति दे दी है। पार्टी ने मुंबई के दो महत्वपूर्ण वार्डों में प्रत्याशी उतारकर अपनी संगठनात्मक शक्ति और जनआधार का स्पष्ट संकेत दिया है।

वार्ड क्रमांक 160 (घाटकोपर पश्चिम) से महास्वराज पार्टी की प्रत्याशी स्वालेहा सिद्दीकी तथा
वार्ड क्रमांक 96 (बांद्रा पूर्व) से महास्वराज पार्टी की प्रत्याशी रज़िया बेगम ख़ान अपने-अपने क्षेत्रों में जनता से सीधे संवाद कर पार्टी की नीतियों, विचारधारा और जनकल्याण के संकल्प को मज़बूती से रख रही हैं।

मुंबई में इन दोनों वार्डों से मिल रहे व्यापक जनसमर्थन से उत्साहित महास्वराज पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश के आगामी चुनावों की तैयारियाँ भी तेज़ कर दी हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश राज्य अध्यक्ष ओमेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में प्रदेश भर में संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की नियुक्ति और प्रभावी चुनावी रणनीति पर तेज़ी से काम किया जा रहा है।

इस अवसर पर महास्वराज पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष सिंह ने कहा,
“मुंबई में मिले जनसमर्थन ने यह साबित कर दिया है कि जनता एक ईमानदार और मज़बूत विकल्प चाहती है। महास्वराज पार्टी अब उसी संकल्प और ऊर्जा के साथ उत्तर प्रदेश में भी बदलाव की राजनीति को आगे बढ़ाएगी। यह केवल चुनाव नहीं, बल्कि जनआंदोलन की शुरुआत है।”

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मुंबई में अपनाया गया जनसंपर्क और ज़मीनी राजनीति का मॉडल उत्तर प्रदेश में भी बदलाव की नई उम्मीद जगाएगा। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, यह कदम महास्वराज पार्टी को क्षेत्रीय राजनीति से आगे बढ़ाकर राष्ट्रीय स्तर पर एक सशक्त विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

मुंबई से शुरू हुआ महास्वराज का यह राजनीतिक अभियान अब उत्तर प्रदेश की धरती पर नए संकल्प, नई ऊर्जा और जनहित की आवाज़ के साथ आगे बढ़ रहा है।