सायमा सिद्दीकी को मिली बड़ी जिम्मेदारी — महास्वराज पार्टी ने बनाया मुंबई महिला अध्यक्ष और घाटकोपर पश्चिम महानगरपालिका चुनाव प्रभारी!

महास्वराज पार्टी की मुंबई इकाई में बड़ा संगठनात्मक परिवर्तन किया गया है। पार्टी की महिला (Mumbai North East)  जिला अध्यक्ष  सायमा सिद्दीकी को अब मुंबई महिला अध्यक्ष एवं घाटकोपर पश्चिम महानगरपालिका चुनाव प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है।

सायमा सिद्दीकी ने पार्टी में अपनी सक्रिय भूमिका, निष्ठा और महिला सशक्तिकरण के प्रति समर्पण से एक विशेष पहचान बनाई है। उनके संगठनात्मक अनुभव और जनता से गहरे जुड़ाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री अशिष सिंह ने बधाई देते हुए कहा —

“सायमा सिद्दीकी के नेतृत्व में महास्वराज पार्टी न केवल मुंबई में नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेगी, बल्कि घाटकोपर पश्चिम क्षेत्र में होने वाले महानगरपालिका चुनाव में सभी सीटों पर जीत सुनिश्चित करने और पार्टी को मज़बूत करने में उनकी भूमिका बेहद अहम होगी।”

पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सायमा सिद्दीकी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में महास्वराज पार्टी मुंबई में नई ऊंचाइयों को छुएगी।

🎉 सायमा सिद्दीकी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! 🎉