मुंबई: पूरे शहर में स्वच्छता और जनसुविधाओं में सुधार की बढ़ती मांग के बीच, राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर साहब ने आज “क्लीन मुंबई मिशन” का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनका मकसद राजनीति में सत्ता हासिल करना नहीं, बल्कि मुंबई को गंदगी, अव्यवस्था और भ्रष्ट सफाई व्यवस्था से मुक्त कर एक स्वच्छ, स्वस्थ और व्यवस्थित महानगर बनाना है।
समीर साहब ने अपने संबोधन में कहा:
“चुनाव सत्ता के लिए नहीं, मुंबई सफाई अभियान के लिए लड़ रहे हैं। Clean Mumbai ही हमारा एकमात्र मकसद है। जनता का विश्वास और साथ ही हमारी ताकत है।”
उन्होंने आगे कहा कि आज भी मुंबई के कई इलाकों में कचरे का ढेर, जाम ड्रेनेज लाइनें, टूटे फुटपाथ, और गंदे नाले लोगों के स्वास्थ्य और जीवन दोनों को जोखिम में डाल रहे हैं। शहर के नागरिकों को हर रोज बीमारियों, दुर्गंध, पानी भराव और गंदगी से लड़ना पड़ रहा है, जबकि जिम्मेदार विभाग और प्रतिनिधि केवल आश्वासन देते रहे हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर साहेब ने BMC वार्ड 122 के उम्मीदवार जाधव जी के लिए जनता से समर्थन मांगा।
मिशन के प्रमुख लक्ष्य
- हर वार्ड में सफाई व्यवस्था का आधुनिकीकरण
- कचरा प्रबंधन में आधुनिक मशीनों और टेक्नोलॉजी का उपयोग
- नाले और ड्रेनेज सिस्टम की स्थायी मरम्मत और चौड़ीकरण
- स्थानीय नागरिकों, समाजसेवियों और युवा संगठनों के साथ क्लीन मुंबई अभियान चलाना
- स्वच्छता को राजनीति नहीं, जन आंदोलन बनाना
जनता का बढ़ता समर्थन
शुभारंभ कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए, जिन्होंने इस मिशन को समर्थन देने और घर-घर अभियान चलाने का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने कहा कि मुंबई को बदलाव की सख्त जरूरत है और यह अभियान जनता की उम्मीदों को नई दिशा देगा।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मिशन में सचाई, सेवा भावना और शहर के प्रति जिम्मेदारी की भावना दिखाई देती है, जो आज के राजनीतिक माहौल में बहुत दुर्लभ है।
समापन संदेश
समीर साहब ने अपील की:
“Mumbai हमारा घर है — इसे साफ रखना हमारी जिम्मेदारी है। आइए, एकजुट होकर Clean Mumbai Mission को सफल बनाएं।”
क्लीन मुंबई — हेल्दी मुंबई — सुरक्षित मुंबई
अब यह नारा तेजी से आम लोगों की आवाज़ बनता जा रहा है।