राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी ने आगामी चुनाव को देखते हुए मोहम्मदी विधानसभा सीट पर बड़ा फैसला लिया है। पार्टी ने श्री यूनुस जी को न सिर्फ प्रत्याशी घोषित किया है, बल्कि सीट जीतने की विशेष रणनीतिक जिम्मेदारी भी सौंपी है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि यूनुस जी की क्षेत्र में मजबूत पकड़, जनसंपर्क और सक्रियता उन्हें इस सीट पर विजय दिलाने में सक्षम बनाएगी।
श्री यूनुस जी वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य सचिव एवं लखीमपुर खीरी जिला प्रभारी के पद पर कार्यरत हैं। संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका, मजबूत जनसंपर्क और जमीनी पकड़ को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि —
👉 “मोहम्मदी सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। यूनुस जी को दी गई यह जिम्मेदारी उनके नेतृत्व और संगठन क्षमता पर हमारा विश्वास दर्शाती है।”
सूत्रों के अनुसार, पार्टी ने इस सीट को जीतने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है और संगठन स्तर पर व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू किया जाएगा।
राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं में इस घोषणा के बाद उत्साह की लहर है और सभी ने एकजुट होकर मोहम्मदी सीट जीतने का संकल्प लिया है।
