मधुबनी विधानसभा से श्री मो० तौकीर आलम को घोषित किया अधिकृत प्रत्याशी , बिहार में जनता की आवाज़, अबकी बार महास्वराज

मधुबनी, बिहार – बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी (RMSBP) ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए पार्टी के प्रदेश महासचिव (अल्पसंख्यक मोर्चा) श्री मो० तौकीर आलम को मधुबनी विधानसभा (मधुबनी जिला) सीट से अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया है।

पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं बिहार चुनाव प्रभारी श्री आशीष सिंह ने श्री तौकीर आलम को बधाई देते हुए कहा –

“आपका संघर्ष, जनता से जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता अब विधानसभा के मंच पर प्रतिनिधित्व करेगी। यही हमारी शुभकामना है।”

पार्टी का संकल्प – “बिहार में जनता की आवाज़, अबकी बार महास्वराज” – इस घोषणा के साथ और सशक्त होता दिख रहा है। श्री तौकीर आलम का वर्षों से सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय योगदान रहा है और उन्होंने अल्पसंख्यक समाज के हक़ और हिम्मत की आवाज़ को ज़मीनी स्तर पर मजबूती दी है।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनकी तस्वीरें पोस्टर में दर्शायी गई हैं।

पार्टी से जुड़ने के लिए: bh.rmsparty.com