लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी (RMS पार्टी) ने पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। पार्टी इस बार “उत्तर प्रदेश में अबकी बार महास्वराज सरकार” के नारे के साथ जनता के बीच जा रही है।
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष ने कहा,
“हम इस चुनाव में 100 सीटों पर जीत की मजबूत रणनीति पर काम कर रहे हैं। ‘अबकी बार महास्वराज सरकार’ का नारा हमारे कार्यकर्ताओं में नया जोश भर रहा है और यह हमें जीत की ओर ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।”
उन्होंने आगे कहा कि पार्टी युवाओं, किसानों, महिलाओं और मजदूरों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही है।
RMS पार्टी पूरे प्रदेश में जनसंपर्क अभियान, रैलियों और डिजिटल माध्यमों के जरिए अपनी नीतियों को लोगों तक पहुँचा रही है। पार्टी का मानना है कि 2027 का चुनाव उत्तर प्रदेश में एक नई और ईमानदार राजनीति की शुरुआत करेगा।
पार्टी प्रवक्ता ने कहा,
“महास्वराज सरकार का मतलब है जनता की आवाज़, जनता का सम्मान और जनता का अधिकार।”