मुंबई | घाटकोपर पश्चिम (नारायण नगर–आसलफ़ा): बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड 160 में चुनावी माहौल तेज़ी से गरमाता जा रहा है। राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी की उम्मीदवार स्वालेहा सिद्दीकी को आधिकारिक रूप से चुनाव चिन्ह “टी.वी. रिमोट” मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिल रहा है।
चुनाव चिन्ह मिलने के साथ ही महास्वराज पार्टी ने वार्ड 160 में जनसंपर्क अभियान को और तेज़ कर दिया है। पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर जनता से अपील कर रहे हैं कि वे टी.वी. रिमोट का बटन दबाकर ईमानदार, शिक्षित और ज़मीनी उम्मीदवार को जिताएँ।
इस अवसर पर स्वालेहा सिद्दीकी ने वार्ड की जनता से भावुक अपील करते हुए कहा कि
“यह चुनाव सिर्फ़ जीत-हार का नहीं, बल्कि वार्ड 160 के भविष्य का चुनाव है। अगर जनता ने मुझे सेवा का अवसर दिया, तो नारायण नगर और आसलफ़ा क्षेत्र में साफ़-सफाई, पानी, सड़क, स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा और युवाओं के रोज़गार जैसे मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।”
पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि स्वालेहा सिद्दीकी एक पढ़ी-लिखी, ईमानदार और कर्मठ सामाजिक कार्यकर्ता हैं, जो वर्षों से क्षेत्र की समस्याओं को नज़दीक से समझती रही हैं। उनका उद्देश्य राजनीति को सेवा का माध्यम बनाना है, न कि सत्ता का।
महास्वराज पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि वार्ड 160 में पारदर्शी प्रशासन, जवाबदेह जनप्रतिनिधित्व और बिना भेदभाव विकास ही पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। इसी संदेश के साथ पार्टी लगातार जनता से जुड़ रही है।
चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे “टी.वी. रिमोट दबाओ, स्वालेहा सिद्दीकी को जिताओ” का नारा वार्ड 160 में जन-जन की आवाज़ बनता जा रहा है।