नारायण नगर–आसलफ़ा में बदलाव तय, वार्ड 160 में महास्वराज पार्टी की प्रत्याशी स्वालेहा सिद्दीकी का दमदार संकल्प

मुंबई | घाटकोपर पश्चिम (नारायण नगर–आसलफ़ा): बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड 160 में चुनावी माहौल तेज़ी से गर्माता जा रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी की प्रत्याशी स्वालेहा सिद्दीकी ने नारायण नगर और आसलफ़ा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपना स्पष्ट और दमदार संकल्प जनता के सामने रखा है।

स्वालेहा सिद्दीकी ने कहा कि वार्ड 160 लंबे समय से साफ़-सफाई, टूटी सड़कों, नालियों की बदहाली, पानी की समस्या और मूलभूत सुविधाओं की कमी जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। पिछले कई वर्षों में सिर्फ़ वादे किए गए, लेकिन ज़मीनी स्तर पर ठोस काम नहीं हुआ। अब समय आ गया है कि जनता एक ईमानदार, शिक्षित और ज़मीनी नेतृत्व को मौका दे।

महास्वराज पार्टी ने वार्ड 160 को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित बनाने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी का मानना है कि विकास तभी संभव है जब प्रशासन पारदर्शी हो और जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जवाबदेह हों। इसी सोच के साथ स्वालेहा सिद्दीकी जनता के बीच लगातार जनसंपर्क कर रही हैं और उनकी समस्याओं को सीधे सुन रही हैं।

पार्टी द्वारा घोषित प्रमुख संकल्पों में—
✔ साफ़-सफाई व्यवस्था में ठोस सुधार
✔ बेहतर सड़कें और नालियों का निर्माण
✔ पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन
✔ महिलाओं, युवाओं और हर समाज को साथ लेकर समान विकास शामिल हैं।

स्वालेहा सिद्दीकी को चुनाव चिन्ह “टी.वी. रिमोट” आवंटित किया गया है। उन्होंने वार्ड 160 की जनता से अपील की है कि वे टी.वी. रिमोट का बटन दबाकर बदलाव, ईमानदारी और विकास के पक्ष में मतदान करें। महास्वराज पार्टी का कहना है कि यह चुनाव केवल जीत-हार का नहीं, बल्कि वार्ड 160 के भविष्य का चुनाव है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नज़दीक आ रही है, नारायण नगर–आसलफ़ा में चुनावी जोश और समर्थन लगातार बढ़ता दिखाई दे रहा है।

महास्वराज  पार्टी की पढ़ी-लिखी उम्मीदवार ने उठाया बेड़ा नगर सेवक नहीं बहन बेटी की तरह करूंगी काम