उत्तर प्रदेश में लाखों बेरोज़गार युवाओं को एकजुट करने और उनकी आवाज़ को मजबूती देने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी द्वारा ‘युवा बेरोज़गार डिजिटल यात्रा’ की शुरुआत की गई है।
इस डिजिटल अभियान के माध्यम से प्रदेश के युवा सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से जुड़कर अपनी समस्याएं, सुझाव और मांगें सीधे पार्टी और सरकार तक पहुँचा सकेंगे।
पार्टी नेताओं का कहना है कि आज प्रदेश का युवा बेरोज़गारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में देरी और रोजगार के सीमित अवसरों से परेशान है। ऐसे में यह डिजिटल यात्रा युवाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करेगी।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर दिलाने, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू कराने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार पर दबाव बनाना है।
पार्टी ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अभियान से जुड़कर अपने हक की लड़ाई में सहभागी बनें।
👉 महास्वराज न्यूज़ — युवाओं की आवाज़, आपकी आवाज़।