राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी (RMS पार्टी) ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री आशीष सिंह की संस्तुति पर श्री कमरान मकबूल खान को उत्तर प्रदेश राज्य का महासचिव (युवा विंग) नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। श्री कमरान मकबूल खान उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से ताल्लुक रखते हैं और लंबे समय से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में युवा विंग को नई ऊर्जा मिलेगी और प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा।
इस नियुक्ति पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर साहब सहित सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
नव नियुक्त महासचिव श्री कमरान मकबूल खान ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से संगठन के लिए कार्य करेंगे और युवाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करेंगे।
