बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर वार्ड 160 के नारायण नगर–आसलफ़ा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज़ होती जा रही हैं। इसी क्रम में राष्ट्रीय महास्वराज भूमि पार्टी की प्रत्याशी स्वलेहा सिद्दीकी ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाकर सैकड़ों स्थानीय नागरिकों से मुलाकात की और अपने सादगीपूर्ण व्यवहार, स्पष्ट सोच और ज़मीनी जुड़ाव से लोगों का दिल जीत लिया।
इस जनसंपर्क अभियान के दौरान स्वलेहा सिद्दीकी ने घर-घर जाकर नागरिकों से संवाद किया और क्षेत्र से जुड़े अहम मुद्दों—जैसे साफ-सफाई, पानी की नियमित आपूर्ति, सड़क व नालियों की स्थिति, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएँ और महिलाओं की सुरक्षा—पर विस्तार से चर्चा की। नागरिकों ने अपनी समस्याएँ खुलकर रखीं और उम्मीद जताई कि आने वाले समय में क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी स्वलेहा सिद्दीकी के साथ मौजूद रहे। दोनों वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और जनता के बीच पार्टी के संगठनात्मक मजबूती का संदेश गया। नेताओं ने स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए कहा कि महास्वराज पार्टी का उद्देश्य सत्ता नहीं, बल्कि सेवा और विकास है।
अभियान के दौरान पार्टी का TV रिमोट चुनाव चिन्ह घर-घर पहुँच रहा है और क्षेत्र में चर्चा का प्रमुख विषय बना हुआ है। स्थानीय नागरिकों ने चुनाव चिन्ह के माध्यम से पार्टी की पहचान को आसानी से समझा और स्वलेहा सिद्दीकी के विकास के विज़न में भरोसा जताया। कई स्थानों पर लोगों ने स्वयं आगे बढ़कर समर्थन देने की बात कही, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण दिखाई दिया।
पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे अभियान को अनुशासन और शालीनता के साथ संपन्न किया। यह जनसंपर्क कार्यक्रम आदर्श आचार संहिता के पूर्ण पालन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नियमों का उल्लंघन नहीं किया गया, जिससे पार्टी की जिम्मेदार और सजग छवि सामने आई।
अभियान के अंत में पार्टी नेतृत्व ने स्थानीय नागरिकों के सहयोग और कार्यकर्ताओं की मेहनत की सराहना की तथा आने वाले दिनों में जनसंपर्क को और तेज़ करने का संकल्प दोहराया। महास्वराज पार्टी ने स्पष्ट किया कि वार्ड 160 में विकास, पारदर्शिता और जनहित ही उसकी प्राथमिकता रहेगी।